शारदीय नवरात्र आने वाले हैं और एक बार फिर देवी के आगमन से रौनक होने वाली है। नवरात्र में भक्त देवी के लिए व्रत करते हैं, नौ दिन सेवा कर दुर्गा जी का विसर्जन कर देते हैं। शारदीय नवरात्र सोमवार 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं । 30 को अष्टमी और 1 अक्टूबर को महानवमी मनाई जाएगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्त देवी के वाहन के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो चलिए जानते हैं इस बार माँ दुर्गा का वाहन क्या है और इसका क्या महत्व है।
हाथी पर सवार हो कर आ रही हैं देवी दुर्गा
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर देवी दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं । हर वर्ष माँ का वाहन आने वाले दिन कैसे रहेंगे ये बताता है। इस बार माता दुर्गा का वाहन हाथी है। हाथी पर सवार माता अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए तैयार हैं । कहा जाता है देवी रविवार और सोमवार को हाथी पर सवार होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देने आती हैं। नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं इसलिए इस बार देवी का वाहन हाथी है।
क्या है इसका महत्व
इस बार माँ दुर्गा हाथी पर सवार होकर अपने भक्तों के बीच आ रही हैं। इस बार देवी का वाहन हाथी है जिसे सुख , समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। जब देवी हाथी पर सवार होकर आती हैं तो ये खुशहाली का संकेत है। इससे भक्त जनों के जीवन पर अच्छा प्रभाव होगा ऐसा माना जा रहा है।
