शादी का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। बाज़ार खूबसूरत कपड़ों और गहनों से सज गया है, ये रौनक देखते ही बनती है। इन कपड़ों और गहनों को देखते ही आपके क़दम रुक जाते होंगे। एक टक इन्हें निहारना कितना अच्छा लगता है। चूड़ियों , कंगन , कड़ों के बीच एक नज़र कलीरों पर जाकर रुक जाती है तो यक़ीनन आपको कलीरें बेहद पसंद हैं। इन दिनों बाज़ारों में खूबसूरत कलीरें देखने मिलते हैं। ये खूबसूरत कलीरें मन मोह लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन खूबसूरत कलीरों को दुल्हन क्यों पहनती थीं इससे उन्हें क्या लाभ होता था। अगर आपको भी कलीरें बहुत पसंद हैं तो आप भी जानिए कलीरों से जुड़ी ये रोचक जानकारी।
कैसे तैयार किए जाते थे कलीरें
नारियल गिरी,मुरमुरे और मखाने जैसे खाने की चीजों को कलावे में पिरोकर बड़ी मेहनत से तैयार किया जाता है। कलीरों में धातु और धन भी होता है। इसमें लगा नारियल समृद्धि का प्रतीक माना जाता था। आजकल कलीरें सिल्वर और गोल्डन रंग में होते हैं। रस्म के अनुसार दुल्हन अपने कलीरे झाड़ती है और ये कलीरे का एक छोटा हिस्सा जिस भी अविवाहित लड़की पर गिरता है तो माना जाता है कि उस लड़की की शादी जल्द ही हो जाएगी।
दुल्हनें क्यों पहनती थीं कलीरें
पहले कलीरें सिर्फ पंजाबी दुल्हनें ही पहनती थीं लेकिन अब कलीरे हर दुल्हन के सोलह सिंगार का हिस्सा बन गया है। बीते सालों में हमने न जाने कितनी ही सेलेब को अपनी शादी में कलीरें पहने देखा। उनकी सुंदरता ने सभी का मन मोह लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले कलीरें क्यों पहने जाते थे?, कलीरों में नारियल , मखाना और मुरमुरे होते थे ऐसा इसलिए कि पहले लड़की की विदाई डोली में होती थी और सफर लंबा होता था ऐसे में दुल्हन भूखी न रहे क्योंकि दुल्हनें भूख बताने में शरमाती थीं इसलिए उनके हाथ में कलीरें बांधे जाते थे ताकि वो शर्म के मारे जब कुछ मांग न सकें तो इनमें से कुछ खा सकें।
कलीरों को माना जाता है समृद्धि का प्रतीक
कलीरे और चूड़े दोनों ही दुल्हन के लिए बेहद ज़रूरी माना जाता है। कलीरें पंजाब प्रांत में मुख्यत दुल्हनें अपनी शादी के दिन पहनती हैं। कलीरों को सौभाग्य , सुहाग और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दुल्हन को कलीरें उसकी बहनें और सहेलियाँ बांधती हैं।
बॉलीवुड डीवा भी पहन चुकीं हैं कलीरें
बॉलीवुड की कई ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी शादी पर कलीरे पहने थे। इतने खूबसूरत कलीरे जो कि ट्रेंड बन गए थे। दीपिका पादुकोण ,अथिया शेट्टी , कटरीना कैफ , परिनीति चोपड़ा , प्रियंका चोपड़ा , कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट जैसी कई अभिनेत्रियाँ जिनके कालीरे सोशल मीडिया पर छा गए थे। इन्हें बहुत पसंद किया गया था। कियारा आडवाणी के कलीरे,सिद्धार्थ मल्होत्रा के पालतू कुत्ते ऑस्कर का चेहरा , के एस , चाँद तारों से सजा हुआ था । वहीं अथिया के कलीरों को जयपुर और लखनऊ के कारीगरों ने तैयार किया था। इनमें शादी के सात वचन और शादी की तारीख को उकेरा गया था। इसी तरह कैटरीना कैफ के कलीरों में ॐ प्रतीक के साथ बाइबल से लिए गए पवित्र शब्द क्लियो और एलिसियां भी खुदे हुए थे। आजकल कलीरों में बड़ी खूबसूरती से दुल्हन और दूल्हे से जुड़े जज़्बात उकेरे जाते हैं। ये कलीरें दुल्हन के मन के बेहद क़रीब होते हैं और अब तो कलीरों को हर दुल्हन अपने सिंगार में जोड़ती ही है।
