क्या आप रोज़मर्रा की ज़िंदगी में ऊब गए हैं। क्या एक ही तरह का काम तंग करने लगा है , सुबह उठो तैयार हो जाओ और फिर काम पर जाओ फिर काम से आकर घर लौटो , खाना खाओ और सो जाओ। हो सकता है कई बार आपको ऐसा एहसास होता होगा कि अब आप बोरियत महसूस करने लगे हैं। इस बोरियत से छुटकारा पाना बहुत ज़रूरी है। कई बार एक ही जगह रहकर एक ही तरह का काम हमें ऊबा सकता है। इससे कैसे निजात पाया जाए ये सोचने वाली बात है। आप सोचते होंगे कि अपने लिए ऐसा क्या करें कि आपको अच्छा महसूस हो। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किस तरह आप अपने जीवन में वापस से उत्साह और ताज़गी ला सकते हैं।
यात्रा पर जाएं
अगर आप भी रोज़मर्रा की इस ज़िंदगी में थोड़ा थका महसूस करने लगे हैं। कई बार ऐसा लगता है कि एक ही तरह के काम करते रहने में कोई मज़ा नहीं रह गया है। तो यक़ीनन आपको एक यात्रा की ज़रूरत है। जी हाँ एक ऐसी यात्रा जो आपके दिमाग़ को एकदम ताज़ा कर दे। आपकी सारी थकान मिटा दे। अपने काम से कभी न कभी हम सभी को एक छुट्टी पर जाना चाहिए ताकि एक यात्रा कर पाने के बाद आप में कुछ विकसित हो सके फिर वो आपमें ताज़गी का विकास ही क्यों न हो। यात्रा के कई फायदे हैं जब आप एक स्थान से दूर किसी अन्य जगह जाते हैं वहाँ के मौसम , खानपान , संस्कृति को जानते हैं तब आप पाएंगे कि अब पहले जैसी चिंता नहीं है, हमारी मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है। अलग लोगों से मिलना उन्हें जानना किस तरह सब कुछ बदल देता है ये केवल यात्रा पर जाने पर जान पाएंगे।
यात्रा क्यों है ज़रूरी
यात्रा किसी भी हाल में रुपयों की बर्बादी नहीं है बल्कि असल में यात्राएं हमें बहुत कुछ सिखा देती हैं। यात्रा जो न जाने कितने समय से मनुष्य करते हुए आ रहा है मनुष्य का विकास भी तो एक तरह की यात्रा ही है फिर वो यात्रा इतनी लंबी है कि वो एक जगह टिक कर कभी रह ही नहीं सकता क्योंकि यात्रा का रुकना उसके विकास का अंत है। सोचिए यात्रा कितनी ज़रूरी है और मनुष्य न जाने कितने वर्षों से यात्रा के दम पर आज यहाँ पहुँच गया है। यात्रा के कारण ही बहुत से ज्ञानियों ने जीवन को जाना और स्वयं को जाना । इसलिए यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने का ही नाम नहीं है बल्कि यात्राएं आपको आपसे मिलवाती हैं । ये कहना ग़लत न होगा कि यात्रा हमारे लिए किसी शिक्षक से कम नहीं है।
1 Comment
Good Content