29.9 C
New Delhi
March 2, 2026
भारतराजनीति

CJI से पहले देश के इन 7 नामी शख्सियतों पर फेंका गया था जूता

CJI and politician shoe sttack_0000

भारतीय सर्वोच्च न्यायालय में सबसे ऊंचा पद मुख्य न्यायाधीश को प्राप्त है जिनके हाथों में देश की न्यायिक व्यवस्था की कमान है। पहले नागरिक राष्ट्रपति हैं तो इस वरीयता क्रम में दूसरे स्थान पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया हैं। पर ऐसा पहली बार हुआ है कि CJI का अपमान किया गया हो, दरअसल सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की तरफ एक वकील ने जूता फेंकने की कोशिश की।

इसपर CJI ने ठंडी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन सब मामलों से विचलित नहीं होंगे और राकेश किशोर नामक वकील को CJI के कहने पर रिहा भी कर दिया गया पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया इसपर शांत नहीं बैठा। BCI ने वकीन के नामांकन को सस्पेंड कर दिया है। वैसे तो CJI के अपमान की ये घटना पहली बार हुई है लेकिन ऐसी खबरें कई बार आई हैं जब किसी बड़ी शख्सियत पर जूता फेंका गया हो। आज के इस लेख में हम उन सभी घटनाओं पर बात करने वाले हैं।

डॉ. मनमोहन सिंह

यह बात साल 2009 की है जब अहमदाबाद में एक चुनावी रैली के दौरान सामने बैठे बापूनगर के रहने वाले कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र हितेश चव्हाण ने उनपर जूता फेंका, दूरी के चलते वह यह करने में नाकामयाब रहा और उस व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया गया।

पी. चिदंबरम

पूर्व गृहमंत्री रह चुके पी चिदंबरम पर साल 2009 में एक पत्रकार जरनैल सिंह ने जूता फेंकने का प्रयास किया था। पत्रकार को गुस्सा तब आया था जब उसने गृहमंत्री से जगदीश टाइटलर को बरी करने को लेकर एक सवाल पूछा था और इसपर गृहमंत्री ने जवाब दिया था कि इस मामले की जांच का जिम्मा स्वतंत्र एजेंसी के हाथों में है।

एल. के. आडवाणी

साल 2009 में मध्य प्रदेश के कटनी में भाजपा नेता के तौर पर एल के आडवाणी एक सभा को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान भाजपा के ही एक कार्यकर्ता ने उनपार अपनी चप्पल उछाल दी। इसके तुरंत बाद बलबीर पुंज नामक शख्स को हिरासत में ले लिया गया था।

राहुल गांधी

2016 में जब कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रोडशो कर रहे थे, तब एक जूता उनकी तरफ उछलता हुआ आया था और मिनी बस से टकराते हुए जितिन प्रसाद के हाथ पर लगा था।

जीतन राम मांझी

जनवरी 2015 के जनता दरबार में छपरा के रहने वाले अमृतोष जूता फेंका था। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा था कि मुझे झूठे केस में फंसाया गया है और यहां कोई भी काम सही से नहीं होता है।

अरविंद केजरीवाल

2016 में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने जूता फेंका था क्योंकि वह शख्स ऑड-ईवन स्कीम के दौरान सीएनजी स्टिकर की बिक्री से जुड़ी धांधली को लेकर सरकार से नाराज़ था।

प्रकाश सिंह बादल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी इस तरह के अपमान के शिकार हो चुके हैं। दरअसल चुनावी क्षेत्र लंबी के रत्ता खेड़ा गांव में चुनाव प्रचार के दौरान गुरबचन सिंह नामक शख्स ने जूता फेंका था जो उनके सिर पर जा लगा था।

Related posts

Independence Day 2025: आज़ादी के फूल खिलाये भारत के जाँबाज़ों ने

Srishti Mishra

डेनमार्क के उपनिवेश से अमेरिका के दावे तक, ग्रीनलैंड की रोचक कहानी

Shweta Chauhan

vulgar statements:नेताओं के बिगड़े बोल गिरा रहे राजनीति में भाषा का स्तर?

Srishti Mishra

Leave a Comment