5 August, 2025: कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के लिए सभी भक्त उत्सुक हैं। इस साल जन्माष्टमी 15 अगस्त शुक्रवार और 16 अगस्त शनिवार को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी का ये पावन पर्व हर कृष्ण भक्त के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। जन्माष्टमी वैष्णवों का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है । भगवान् श्री कृष्ण के जन्मदिन को देश में बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड भी श्री कृष्ण की जन्माष्टमी को फिल्मों में दिखाकर कई बार अपने दर्शकों का दिल चुका है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े भजन सभी का मन मोह लेते हैं। बच्चे कृष्ण जन्माष्टमी का चंदा इकठ्ठा कर बेहद खूबसूरत झांकी तैयार करते हैं। छोटे राधा कृष्ण बने ये बच्चे सबका मन मोह लेते हैं। ऐसे में भक्त व्रत करते हैं। व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं ये प्रश्न हमेशा ही हमारे सामने रहता है। कई बार अपने काम के चलते ऐसा होता है कि हम व्रत तो करते हैं लेकिन कमज़ोरी महसूस करने लगते हैं। ऐसे में आप व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं इस पर मन बार बार जाता है। तो चलिए जानते हैं जन्माष्टमी की तिथि क्या है या क्या है जन्माष्टमी का मुहूर्त और व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं।
जन्माष्टमी की तिथि
इस वर्ष जन्माष्टमी को लेकर सभी भक्त उत्सुक हैं कि आखिर कन्हैया का जन्मदिन इस साल किस दिन पड़ रहा है ये सभी भक्त जानना चाहते हैं। तो जान लीजिये कि नन्द के लाल बाल गोपाल का जन्मदिन कब है और उनके भक्त जन्माष्टमी कब मनाएंगे। इस वर्ष जन्माष्टमी 15 अगस्त 2025 शुक्रवार को रात को 11 बजकर 49 मिनट पर प्रारम्भ होगी और 16 अगस्त 2025 शनिवार को 9 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। सभी भक्त इस तिथि के अनुसार पूजन , व्रत और पारण करेंगे। कई जगह जन्माष्टमी 15 अगस्त शुक्रवार को मनाई जाएगी तो कहीं वैष्णवजन जन्माष्टमी को 16 अगस्त शनिवार को मनाएंगे।
व्रत में ये चीज़ें खा सकते हैं आप
जन्माष्टमी में सभी भक्त श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाते हैं। इस दिन भक्त ,भगवान् के लिए व्रत करते हैं। श्रद्धा से व्रत करने के बाद अपने आराध्य का पूजन कर व्रत का पारण करते हैं। पहली बार व्रत रखने वाले भक्तों के मन में ये प्रश्न रहता ही है कि वे व्रत के दौरान क्या खा सकते हैं और क्या नहीं। आप श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत में कुट्टू के आटे की रोटी, फल , दूध , दही, शकरकंद और चौलाई के लड्डू को खा सकते हैं। इसके साथ ही सिंगाड़े से बानी चीज़ें और मखाना भी खा सकते हैं। इसके साथ ही नारियल पानी भी पी सकते हैं नारियल पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। इन्हें खाने से आपको कमज़ोरी भी महसूस नहीं होगी।
व्रत में न करें इनका सेवन
हर त्यौहार का अपना महत्त्व है इसी तरह हर व्रत का भी अपना महत्त्व है और हर व्रत का नियम भी भिन्न है। आप हर एक व्रत में एक जैसा खानपान नहीं रखते हैं। हर व्रत की अपनी विशेषता है। किसी व्रत में नमक को वर्जित किया जाता है तो किसी में सेंधा नमक को वरीयता देते हैं। इसी तरह किसी में आप पानी पी सकते हैं तो किसी में निराजल व्रत रहना होता है। तो चलिए जानते हैं कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत में आपको किन चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए। अनाज , नमक , प्याज , लहसुन और मांसाहारी चीज़ों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
