33.3 C
New Delhi
March 2, 2026
शिक्षा

Stay Awake:पढ़ते समय आने वाली नींद को छूमंतर करेंगे ये 12 उपाय 

Stay Awake:पढ़ते समय आने वाली नींद को छूमंतर करेंगे ये 12 उपाय 

नींद हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है जिस तरह हम खान खाते हैं, पानी पीते हैं बिल्कुल इसी तरह नींद भी हमारे लिए ज़रूरी है। अगर आप एक अच्छी नींद नहीं लेते तो आप बीमार हो जाते हैं। कई बार बहुत स्ट्रेस होता है और ऐसे में अगर आप एक अच्छी नींद लेते हैं तो आप पाते हैं कि अब आप ज़्यादा ताज़गी महसूस कर रहे होते हैं । नींद की हमारे शरीर को बहुत ज़रूरत होती है लेकिन क्या होगा जब आपको ज़रूरी काम करते हुए नींद आ जाए। अक्सर हम विद्यार्थियों की एक समस्या के बारे सुनते हैं कि उन्हें पढ़ते हुए बहुत नींद आती है । इससे छुटकारा कैसे पाया जाए ये उनका अहम सवाल होता है।

पढ़ाई करते वक़्त अक्सर हमें नींद आती है, ऐसी गहरी नींद कि किताबों को पढ़ते हुए ही झपकी लग जाती है और पढ़ाई अधूरी रह जाती है। कभी पढ़ते-पढ़ते सो जाते हैं तो कभी लैपटॉप लिए काम करते वक़्त। ऐसे में क्या करें कि नींद न आए जो आए भी तो कुछ ऐसा करें कि नींद छूमंतर हो जाए। तो चलिए जानते हैं कुछ आसान और असरदार नुस्खे जिन्हें आज़माने से आपकी नींद नौ दो ग्यारह हो जाएगी। ये आसान से 12  उपाय आपकी नींद की कर देंगे नो एंट्री । 

पढ़ते समय नहीं आएगी नींद, अपनाएं ये 12 उपाय 

1) चलना है ज़रूरी 

अगर आपको नींद परेशान कर रही है तो आप थोड़ी देर चल लें । एक छोटी वॉक आपको काफी ताज़गी से भर देगी। कुछ देर चलने से आपको नींद नहीं आएगी। चलने से आपके पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। थोड़ी देर चल लेने से आपको नींद से छुटकारा मिल जाता है इसके बाद जब आप पढ़ने बैठेंगे तो पाएंगे कि अब नींद नहीं आ रही है। 

2) मुंह धोना रहेगा लाभकारी 

जब पढ़ते समय बार-बार नींद की झपकी आए तो पानी से अपने मुंह को धो लें। मुंह धोने से आपको नींद नहीं आएगी। पानी की बूंद चेहरे पर पड़ते ही ताज़गी देगी जिससे आपकी नींद छूमंतर हो जाएगी। इसके बाद आप अपनी पढ़ाई पर ठीक तरह से ध्यान लगा पाएंगे।    

3) पानी ज़रूर पियें 

जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है तो भी आपको नींद और सुस्ती आती है इसलिए ज़रूरी है कि हाइड्रेट रहें। पानी न पीने के कारण चक्कर भी आ सकता है। पढ़ते वक़्त नींद परेशान करे तो पानी ज़रूर पियें।

4) नियमित व्यायाम 

नियमित व्यायाम करने से पढ़ते समय नींद से छुटकारा मिल सकता है। व्यायाम करने से मन और तन दोनों ताज़गी महसूस करते हैं। व्यायाम करने से हम स्वस्थ रहते हैं और स्वस्थ रहने से बेवक़्त नींद नहीं आती है। 

5) ग्रुप स्टडी 

ग्रुप स्टडी करने से आपको नींद नहीं आएगी । क्योंकि ग्रुप में एक से ज़्यादा लोगों के रहने से आपका ध्यान सिर्फ़ पढ़ाई पर रहेगा। 

6) पौष्टिक खाना 

आप जितना पौष्टिक खाना खाएंगे उतने ही स्वस्थ रहेंगे। वो भोजन जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा न हो उसे खाने से आप कई बार थका महसूस कर सकते हैं फिर ऐसे में आपका मन भी पढ़ाई में नहीं लगेगा।    

7) ऊबें नहीं 

कई बार आप पढ़ते समय ऊबने लगते हैं इसी कारण आपको नींद सुस्ती आती है। इससे बचने का एक उपाय है वो ये कि जैसे ही पढ़ते हुए ऊबने लगें उस व्यक्त कोई ऊर्जा से भरा संगीत सुन लें इसे सुनने के बाद आपको नींद नहीं आएगी। 

8) एक जगह न पढ़ें 

कई बार हम ध्यान नहीं देते लेकिन एक जगह पढ़ते रहने से भी पढ़ने का मन नहीं करता है और नींद आने लगती है । इसलिए ज़रूरी है कि अपने स्थान को बदलते रहें जहां आप अच्छा महसूस करें वहीं बैठकर पढ़ें। 

9) सही तरह से बैठें 

आपके बैठने का तरीका भी मायने रखता है कि आप पढ़ते व्यक्त किस तरह बैठते हैं । झुककर बैठने से भी सुस्ती और नींद आ सकती है। इसलिए ज़रूरी है कि ठीक तरह से बैठें ताकि आपको पढ़ते समय नींद न आए। 

10) लगातार पढ़ने से बचें 

लगातार पढ़ने से हम ज़्यादा थका महसूस करने लगते हैं और इसके साथ ही सुस्ती भी आने लगती है। इसलिए ज़रूरी है कि लगातार पढ़ने से बचें बीच में थोड़ा ब्रेक लें इससे आप बोझिल और थका हुआ महसूस नहीं करेंगे।   

11) पूरी नींद लें 

कई बार अपनी नींद पूरी लेने के बजाए मोबाईल पर ज़्यादा समय बिताते हैं जिससे स्लीप साइकिल में बाधा आती है आप ठीक तरह से पूरी नींद नहीं लेते फिर जब पढ़ने बैठते हैं तो नींद आती है। इसलिए ज़रूरी है कि नियमित पूरी नींद लें।

12) ध्यान लगाएं 

जब ऐसा लगने लगे कि आपको पढ़ते वक़्त बार-बार नींद आ रही तो कुछ ध्यान लगाएं । इससे आप पाएंगे कि आपका मन अब एकदम शांत और पढ़ने के लिए तैयार है। कुछ देर ध्यान लगाने से पढ़ाई करने में बाधा नहीं होगी।    

2 comments

Deepika Mishra September 16, 2025 at 6:45 PM

Informative Article

Reply
Ayushi September 16, 2025 at 11:56 PM

Very useful article for students ☺️

Reply

Leave a Comment