33.3 C
New Delhi
March 2, 2026
मनोरंजनमूवी

120 Bahadur Teaser: मेजर शैतान सिंह की भूमिका में नज़र आए फ़रहान

120 Bahadur Teaser: मेजर शैतान सिंह की भूमिका में नज़र आए फ़रहान

6 August 2025: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख़्तर अपनी नई फिल्म के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं। फ़रहान पहले भी अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर अपना कब्ज़ा कर चुके हैं। उनकी फिल्म भाग मिल्खा भाग , दिल धड़कने दो , वज़ीर और तूफ़ान दर्शकों द्वारा पसंद की जाती है। फ़रहान अख़्तर न केवल एक मशहूर अभिनेता हैं बल्कि वे एक सफल डायरेक्टर , लेखक , गीतकार और गायक हैं। फरहान एक बार फिर अपने फैंस के दिल पर राज करने के लिए आ रहे हैं। फरहान की अगली फिल्म का टीज़र भी रिलीज़ हो चुका है। तो चलिए जानते हैं कि फरहान की आने वाली फिल्म किस पर आधारित है।

120 Bahadur Teaser: मेजर शैतान सिंह की भूमिका में नज़र आए फ़रहान
120 Bahadur Teaser: मेजर शैतान सिंह की भूमिका में नज़र आए फ़रहान

फरहान अख्तर की अगली फिल्म इंडो चाइना वॉर पर आधारित है। फ़िल्म का नाम है ‘120 बहादुर’। 120 बहादुर टीज़र रिलीज़ हो गया है। बॉलीवुड ऐसी कई फिल्में बना चुका है जिसमें भारतीय सेना के गौरव को दर्शाया गया है। फ़िल्म बॉर्डर हो या हक़ीक़त , फ़िल्म शौर्य हो या द गाज़ी अटैक ऐसी एक नहीं कई फिल्में हैं जिन्होंने दर्शकों के मन को छुआ है। इस बार फिर एक कहानी दर्शकों के सामने प्रस्तुत होने जा रही है। फिल्म ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर 2025 को रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। फ़िल्म को प्रोड्यूस फरहान अख्तर , रितेश सिधवानी और अमित चंद्रा ने किया है। फ़िल्म में फ़रहान अख़्तर मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे।

https://youtu.be/52eEa2nrs4E

टीज़र एक डायलॉग से शुरू होता है कि रेज़ांगला में 18 नवंबर को क्या हुआ था और यहीं से कहानी जानने के लिए आप उत्सुक हो जाते हैं। टीज़र में ताबड़तोड़ गोलियों के बीच फरहान होती है। इसी के साथ फरहान एक दमदार डायलॉग बोलते हुए नज़र आ रहे हैं कि मेरे पिता जी ने कहा था ये वर्दी सिर्फ़ हिम्मत नहीं बलिदान भी मांगती है और आज वो वक़्त आ गया है। मुझे आख़िरी गोली आख़िरी क़दम और अपने खून की आख़िरी बूँद तक लड़ना मंज़ूर है मगर पीछे हटना नहीं। टीज़र में 120 भारतीय सेना के जवान और 3000 चीनी सैनिकों की जंग को दिखाया गया है। फ़रहान अख़्तर मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। टीज़र आकर्षक है जो कि फिल्म देखने को मजबूर करता है।

 

Related posts

बाबूराव कॉपीराइट विवाद : फिल्मी किरदार बनाम भारतीय बौद्धिक संपदा कानून

Shweta Chauhan

Bollywood films turning 25: 25 बरस की हुईं ये फिल्में, आपकी प्लेलिस्ट में हैं ये हिट गाने ?

Srishti Mishra

Jolly LLB 3 Teaser: कोर्ट में जॉली बनाम जॉली,सौरभ शुक्ला हुए परेशान

Srishti Mishra

Leave a Comment