April 18, 2026
गपशपमनोरंजनमूवी

Jolly LLB 3 Teaser: कोर्ट में जॉली बनाम जॉली,सौरभ शुक्ला हुए परेशान

Jolly LLB 3 Teaser: कोर्ट में जॉली बनाम जॉली,सौरभ शुक्ला हुए परेशान

13 august 2025: ‘जॉली एल एल बी’ को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था इसी के बाद ‘जॉली एल एल बी 2’ को भी सराहा गया था और अब इन दोनों की अपार सफलता के बाद पेश है फ़िल्म ‘जॉली एल एल बी 3’ ,जी हाँ एक बार फिर वक़ीलों की ज़बरदस्त बहस देखने के लिए तैयार हो जाइये। इस बार फ़िल्म में हर बार से कुछ नया देखने को मिलेगा। फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। सोशल मीडिया पर टीज़र को बहुत शेयर किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कैसा है फ़िल्म का टीज़र।

टीज़र में दिखे दो जॉली

https://youtu.be/v1FAaUxF0kg

फ़िल्म जॉली एल एल बी 3 के टीज़र में एक नहीं बल्कि दो जॉली नज़र आ रहे हैं। जी हाँ जगदीश त्यागी उर्फ़ जॉली की भूमिका में नज़र आ रहे हैं अरशद वारसी और जगदीश्वर मिश्रा की भूमिका निभा रहे हैं अक्षय कुमार। टीज़र में दोनों जॉली आपस में लड़ते भिड़ते बहस करते नज़र आ रहे हैं। टीज़र में जज साहब ग़ुस्से में हाँफते हुए बोलते हैं कि अरे एक जॉली तो संभलता नहीं है कोर्ट के अंदर ये दो दो आ गए तो मैं क्या करूंगा भई….इसी पर जगदीश त्यागी बोलते हैं कि जनाब एक लम्बी , गहरी साँस लीजिए सब ठीक हो जाएगा वहीं दूसरे जॉली यानी जगदीश्वर मिश्रा बोलते हैं कि जनाब मैं एक अच्छे वैद्य को जानता हूँ उन्हें फ़ोन करता हूं तभी जज साहब एक मज़ेदार डायलॉग बोलते हैं कि ‘वक़ील साहब जांगिया बदलने से दस्त नहीं रुक जाते’। टीज़र का बैकग्राउंड म्यूजिक भी मज़ेदार है जो कि फ़िल्म के मज़ेदार होने पर मुहर लगाता है। कुल मिलाकर टीज़र मज़ेदार है। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। अक्षय कुमार , अरशद वारसी , सौरभ शुक्ला , अमृता राव , हुमा कुरैशी और गजराज राव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म 19 सितम्बर को रिलीज़ होगी।

सोशल मीडिया पर जारी है जॉली की मस्ती

https://x.com/akshaykumar/status/1955138909278453809?t=PC6z7etUKBQ829sWqo-EPA&s=19

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर टीजर साझा करते हुए सौरभ शुक्ला को छेड़ते हुए पोस्ट किया कि जनाब जितनी बार आप गुस्सा होते हैं उतना ही हमें लगता है कि केस जीतने के चांसेज बढ़ गए हैं। अक्षय कुमार की मस्ती ट्विटर पर भी चालु है उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल को जॉली मिश्रा – असली जॉली फ्रॉम कानपुर से बदल लिया है। फ़िल्म के टीज़र को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। देखना होगा कि फ़िल्म के ट्रेलर में क्या देखने को मिलता है और साथ ही फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

 

 

Related posts

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से जुड़ी 30 अच्छी और बुरी बातें

Shweta Chauhan

Philosophical Songs: जीवन दर्शन को बयां करते हैं ये 5 बॉलीवुड गीत

Srishti Mishra

बाबूराव कॉपीराइट विवाद : फिल्मी किरदार बनाम भारतीय बौद्धिक संपदा कानून

Shweta Chauhan

Leave a Comment