Dhanteras 2025: धनतेरस पर क्यों पूजे जाते हैं भगवान धन्वंतरि? 

Dhanteras 2025: धनतेरस पर क्यों पूजे जाते हैं भगवान धन्वंतरि? 

धनतेरस का त्यौहार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस का त्यौहार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। धनतेरस को समृद्धि का त्यौहार माना जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने से घर में धन का आगमन होता है। इस दिन सोना, चांदी, मकान , बर्तन , ज़मीन , वाहन आदि खरीदने की मान्यता है। 

जानिए धनतेरस पर धन्वंतरि की पूजा का कारण और महत्व 

मान्यता है कि इस तिथि पर समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस कहा गया और इसी कारण धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। भगवान धन्वंतरि समृद्धि के प्रतीक हैं । ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा अच्छे स्वास्थ्य , दीर्घायु और रोग दोषों से मुक्ति के लिए की जाती है। 

कौन हैं भगवान धन्वंतरि 

भगवान धन्वंतरि भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। वे आयुर्वेद के जनक और देवताओं के चिकित्सक माने गए हैं। धन्वंतरि चार भुजाओं वाले देवता हैं जिनके एक हाथ में अमृत कलश , दूसरे में शंख , तीसरे में चक्र और चौथे में औषधि होती है।   

Related posts

भारत के वो 3 मंदिर जहां पीरियड्स के दौरान भी जा सकती हैं महिलाएं

Philosophical Songs: जीवन दर्शन को बयां करते हैं ये 5 बॉलीवुड गीत

कल्पेश्वर मंदिर : यहां होती है भोलेनाथ की जटाओं की पूजा, जानें पौराणिक कहानी

1 Comment

Deepika Mishra October 14, 2025 - 11:18 PM

Good post

Add Comment