29.9 C
New Delhi
March 2, 2026
मनोरंजनमूवी

Bollywood films turning 25: 25 बरस की हुईं ये फिल्में, आपकी प्लेलिस्ट में हैं ये हिट गाने ?

Bollywood films turning 25: 25 बरस की हुईं ये फिल्में, आपकी प्लेलिस्ट में हैं ये हिट गाने ?

9 August 2025: बॉलीवुड फिल्में हम सभी के जीवन का हिस्सा हैं इसमें कोई शक़ नहीं अब आप खुद ही देख लीजिये हम न जाने कितनी बार इन फिल्मों के डायलॉग को अपने जज़्बात ज़ाहिर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। न जाने कितने ही ऐसे डायलॉग हैं जिनका इस्तेमाल अब मीम्स के रूप में किया जाता है ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ तो न जाने कितने मज़ेदार डायलॉग समेटे हुए हैं इनके मीम्स बहुत वायरल होते हैं और सोशल मीडिया यूज़र्स को पसंद भी आते हैं। फिर चाहे कोई भी आम इंसान या फिर कोई नेता या अभिनेता कोई भी इन डायलॉग का इस्तेमाल किये बिना अपने जज़्बात ज़ाहिर नहीं कर सका है । फिर ओ टी टी के इस दौर में तो और भी मज़ेदार कहानी और डायलॉग को पसंद किया जा रहा है। इसी तरह कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिन्होंने एक लम्बे वक़्त के लिए अपने फैंस के दिलों पर राज किया है। ऐसी फिल्में जो आज भी अपने फैंस के दिल के कोने में अपनी जगह बनाए हुए हैं। तो चलिए जानते हैं उन 5 फिल्मों के बारे में जो अब 25 बरस की हो गयी हैं और अपना जलवा बनाए हुए हैं। न सिर्फ इन फिल्मों का जलवा है बल्कि इनके गाने आपकी प्लेलिस्ट में ज़रूर होंगे।

Bollywood films turning 25: 25 बरस की हुईं ये फिल्में, आपकी प्लेलिस्ट में हैं ये हिट गाने ?
Bollywood films turning 25: 25 बरस की हुईं ये फिल्में, आपकी प्लेलिस्ट में हैं ये हिट गाने ?

फ़िल्म धड़कन 11 अगस्त 2000 में रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था। धड़कन एक रोमांटिक ड्रामा के रूप में सामने आयी और दर्शकों का दिल जीत लिया फिल्म हिट हुई थी। फ़िल्म की कहानी के अलावा जिसने फ़िल्म को प्रसिद्धि दी वो थे फिल्म के गाने एक से बढ़कर एक सुपर हिट गाने जो कि हर किसी की ज़बान पर रहते थे और आज भी यही हाल है इन गीतों को बेहद पसंद किया जाता है। ‘धड़कन’ फ़िल्म का लगभग हर गाना सुपर हिट है फिर चाहे वो ‘तुम दिल की धड़कन में रहते हो’ , ‘दूल्हे का सेहरा’ , ‘अक्सर इस दुनिया में’ हो या फिर ‘दिल ने ये कहा है दिल से’ हो इन सभी गीतों को बेहद पसंद किया जाता है। फ़िल्म को 25 हो गए हैं और आज भी फ़िल्म के गीतों की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है।

फ़िल्म ‘मोहब्बतें’ 27 अक्टूबर 2000 को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। प्रेम कहानी को दर्शाने वाली ये फ़िल्म उस वक़्त हिट हुई थी, फिर फ़िल्म के गीतों का तो क्या ही कहना। हर एक गाना हिट था और आज भी हिट है। फ़िल्म की कहानी ने फैंस को इस तरह प्रभावित किया कि हर कोई ही ऐसी प्रेम कहानी के सपने देखता था। फ़िल्म में होली का भी गाना है जो होली पार्टी का हिस्सा है। अमिताभ बच्चन , ऐश्वर्या राय , शाहरुख़ खान , शमिता शेट्टी , उदय चोपड़ा , जिमी शेरगिल और अर्चना पूरनसिंह जैसे बड़े कलाकार थे। फिल्म के गाने इतने हिट हैं कि आज भी सबके दिलों पर राज कर रहे हैं। ‘चलते चलते यूंही’ , ‘हम को हमीं से चुरा लो’ , ‘सोनी सोनी अँखियों वाली’ , और ‘पैरों में बंधन है’ जैसे सुपरहिट गाने आज भी आप गुनगुनाते ज़रूर होंगे।

फ़िल्म ‘कहो न प्यार है’ 14 जनवरी 2000 में रिलीज़ हुई। ह्रितिक रोशन , अमीषा पटेल और अनुपम खेर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नज़र आए। ‘कहो न प्यार है’ एक रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्म थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था और फ़िल्म के गाने भी बेहद पसंद किये गए थे। फ़िल्म का निर्देशन किया था राकेश रोशन ने। फ़िल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया था। ‘कहो न प्यार’ हो को 25 साल हो गए हैं लेकिन आज भी ह्रितिक के डांस स्टेप्स आप भूले नहीं होंगे। फ़िल्म का टाइटल ट्रैक हो या फिर ‘न तुम जानो न हम’ , ‘चाँद सितारे’ , ‘प्यार की कश्ती में’ जैसे प्यारे गाने मूड को अच्छा कर देते है। ये गाने सिर्फ़ गाने नहीं है ये उस वक़्त के जवां दिलों के जज़्बात हैं तभी तो फ़िल्म ‘कहो न प्यार है’ ने अपनी कहानी और गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

फ़िल्म ‘कहीं प्यार न हो जाए’ 17 नवंबर 2000 को रिलीज़ हुई थी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिला था। फ़िल्म का निर्देशन के मुरलिमोहन राव ने किया था। फ़िल्म में सलमान खान , रवीना टंडन , रानी मुख़र्जी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। फ़िल्म के गीतों को भी बहुत पसंद किया था। कहीं प्यार न हो जाए , सावरिया , परदेसी जैसे गाने तब भी हिट थे और आज भी ये गाने अपने फैंस की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं।

फ़िल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ 11 जनवरी 2000 में रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म का निर्देशन अज़ीज़ मिर्ज़ा ने किया है। शाहरुख़ खान और जुही चावला फ़िल्म के मुख्य किरदार में नज़र आए थे। फ़िल्म की कहानी बेहद पसंद की गयी थी। अन्याय पर न्याय की जीत दिखाने वाली इस फ़िल्म ने काफी अच्छा बिजीनेस किया था। फ़िल्म में शाहरुख़ और जूही की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ के गाने भी दर्शकों की ज़बान पर थे और आज भी इन गानों को पसंद किया जाता है। ‘बनके तेरा जोगी’ , ‘वंदे मातरम्’ , ‘कुछ तो बता’ , ‘और क्या’ जैसे गानें आज भी लोगों को सुनना पसंद है।

आज भी फैमिली फंक्शन हो या पार्टी ये सभी गाने ज़रूर पसंद किये जाते हैं। सन 2000 में रिलीज़ हुईं ये फिल्में आज 25 साल की हो गयी हैं लेकिन इनके गाने आज भी फैंस की पसंद हैं। इन फिल्मों को आप अब देखेंगे तो ज़ाहिर है अपने पुराने दिन याद करेंगे। यूँ कहें कि ये फिल्में आपके जीवन का हिस्सा ही हैं इनसे कोई न कोई जज़्बात जुड़ा रहता है।

 

Related posts

“फना” से “साराभाई V/S साराभाई” तक, 21 फिल्में-शोज़ जिनसे मिली सतीश शाह को पहचान

Shweta Chauhan

Zubeen Garg: यूं ही कोई आँसू नहीं बहाता…..

Srishti Mishra

Jolly LLB 3 Teaser: कोर्ट में जॉली बनाम जॉली,सौरभ शुक्ला हुए परेशान

Srishti Mishra

Leave a Comment